WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rashi Anusar Holi Ke Free Upay इस बार होलिका दहन में राशि अनुसार क्या डालें 12 राशियों के 12 उपाय

Rashi Anusar Holi Ke Free Upay इस बार होलिका दहन में राशि अनुसार क्या डालें 12 राशियों के 12 उपाय : यह तो आप सब जानते हो की होली हर वर्ष की फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनायी जाती है। हम आपको यंहा होली के आपकी राशि के अनुसार उपाय बताने जा रहे हैं। इस उपाय को करने से आपकी किस्मत में परिवर्तन देखने को मिलेगा। हमारे द्वारा बताये जा रहे Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को पढ़कर आप भी अपनी राशि के बताये गये उपाय को करके अपने धन में वृद्धि कर सकते हैं।

Rashi Anusar Holi Ke Free Upay इस बार होलिका दहन में राशि अनुसार क्या डालें 12 राशियों के 12 उपाय

मेष राशि अनुसार होली के उपाय

होली दहन के दूसरे दिन ब्रह्ममुर्हूत्त में जहाँ होली जली थी वहाँ की सात चुटकी राख, सात तांबे के छेद वाले सिक्के, लाल कपड़े में बांधकर, अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर टांग दें या इस सामग्री को अपनी तिजोरी में रख दें। बताये गए इस Mesh Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से धन लाभ अवश्य होगा।

होलिका दहन के समय जातक एक तांबे की कटोरी में चमेली का तेल, पांच लौंग और आंवले के पेड़ के पांच पत्ते, थोड़ा सा गुड़ लेकर इस सभी सामान को कटोरी में रख दें। उसके बाद मंगल ग्रह गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करते हुए समस्त सामग्री को होलिका दहन के समय होलिका में अर्पित कर देना चाहिए। प्रात: काल सुबह होली की थोड़ी सी राख लेकर आएं और उस राख को चमेली के तेल में मिला कर अपने शरीर पर मालिश करें। एक घंटे बाद हल्के गरम पानी से स्नान कर लें। बताये गए इस Mesh Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से कारोबारी, पारिवारिक या स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

वृषभ राशि अनुसार होली के उपाय

होली दहन के दूसरे दिन प्रात:काल सफेद कपड़े में 11 चुटकी होलिका दहन की राख और एक सिक्का चाँदी का बांध लें। इस सामग्री को अपनी तिजोरी में रख दें। बताये गए इस Vrishabha Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से जातक की कारोबारी संबधित सारी समस्याओं का निवारण होगा।

इस राशि के जातक-जातिकाओं को यदि अपने जीवन में व्यापारिक समस्या, घर में सुख शांति ना हो, लेन-देन के मसलों में परेशानी हो, स्वास्थ्य संबधित परेशानी आदि हो तो चाँदी की कटोरी लेकर उसमें थोड़ा सा दूध, पांच चुटकी चावल डाल दें, गुलमोहर के पांच पत्ते डाल दें। उसमें थोड़ा पांच चुटकी शक्कर, इन सब सामानों को होलिका दहन के समय शिव गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करके अग्नि को समर्पित कर दें। बताये गए इस Vrishabha Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से आपकी ऊपर दी गई समस्त समस्या खत्म हो जायेगी।

मिथुन राशि अनुसार होली के उपाय

हरे कपड़े में 3 चुटकी होलिका दहन की राख 3 हरे हकीक के पत्थर बांधकर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर बांध लें या इस सामग्री को तिजोरी में रख दें। बताये गए इस Mithun Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से जातक की कारोबारी संबधित सारी समस्याओं का निवारण होगा।

इस राशि के जातक-जातिकाओं को अपने जीवन में अनावश्यक कलह, व्यापार में घाटा, अपनों का विरोधाभास, मानसिक परेशानी आदि इन सारी समस्याओं से ग्रस्त है तो होलिका दहन के समय कांसे की कटोरी में 50 ग्राम हरे धनिया का रस, 108 दाने साबूत मूंग के, पीपल के पांच पत्ते, कोई भी हरे रंग की मिठाई लेकर इन सब सामग्रियों को अपने हाथ में रख कर “ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे” मंत्र का 108 बार जाप करके इस सब सामग्री को होलिका दहन के समय अग्नि को समर्पित कर दें। बताये गए इस Mithun Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से ऊपर बताई गई सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

कर्क राशि अनुसार होली के उपाय

प्रात:काल सफेद कपड़े में होलिका दहन की राख 7 चुटकी 7 गोमती चक्र बांधकर दुकान व्यापारिक प्रतिष्ठान या घर के मुख्य द्वार पर लटका दें अथवा अपनी तिजोरी में रख दें। बताये गए इस Kark Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से जातक के ऊपर महालक्ष्मी की कृपा अवश्य होगी।

इस राशि के जातक-जातिकाओं को अपने जीवन में मानसिक परेशानी, अपने कार्यों में अरुचि, अपनों से धोखा मिलना, बार बार अपने काम बदलने की प्रवृत्ति बढ़े आदि ऐसी समस्या हो तो एक कटोरी लेकर उसमें थोड़ा सा दही लेकर उसमें पांच चुटकी चावल भी डाल लें, फिर अशोका के सात पत्ते और सफेद पेठा की मिठाई लेकर इन सबको कटोरी में रख कर अपने हाथ में रख लें। उसके बाद महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करके अग्नि को समर्पित कर दें। बताये गए इस Kark Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से ऊपर बताई गई सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

सिंह राशि अनुसार होली के उपाय

सुनहरे कपड़े में 5 चुटकी होलिका दहन की राख तांबे के पत्र पर खुदा हुआ सूर्य यंत्र, पांच तांबे के पुराने सिक्के बांधकर जहाँ धन रखते हैं यदि वहाँ रख दिया जाए तो व्यावसायिक प्रतिकूलताओं का शमन होगा। एक बात का ध्यान अवश्य रखें, सूर्य यंत्र को खोल कर घी का दिया व धूप अवश्य दिखाएं। बताये गए इस Singh Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से जातक को व्यापार में आ रही परेशानी से मुक्ति मिलती हैं।

इस राशि के जातक-जातिकाओं को अपने जीवन में कारोबार में परेशानी, स्वास्थ्य में परेशानी, किसी भी कार्यों में अकारण से बाधा आदि परेशानी आ रही हो तो होलिका दहन के दिन कांसे की कटोरी में थोड़ा सा घी ले लें, उसमे पांच चुटकी गेहूं, पांच चुटकी देसी खाण्ड, अशोक वृक्ष के पांच पत्ते व कटोरी में रखकर अपने हाथ में लेकर उसके बाद सूर्य ग्रह गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करके समस्त सामग्री को होलिका को समर्पित कर दें। बताये गए इस Singh Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से बताई गई ऊपर दी गई सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

कन्या राशि अनुसार होली के उपाय

हरे कपड़े में 11 चुटकी होलिका दहन की राख 11 बलास्त (बीता) हरा धागा छेद वाले तांबे के सात सिक्के बांध कर दुकान व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि के मुख्य द्वार पर टांग दें या अपने तिजोरी में रखने से कारोबार में वृध्दि होगी। बताये गए Kanya Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से जातक की कारोबार संबधित परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

इस राशि के जातक-जातिकाओं को अपने जीवन में कार्यों में अस्थिरता बनी रहती हो, आपके द्वारा दिए गए रूपये वापस लेने में परेशानी होना, परिवारी सदस्य से बिना कारण से परेशानी होना, कारोबारी में परेशानी या कानूनी संबधित परेशानी आदि हो तो ताम्बे की कटोरी में आंवले का थोड़ा सा तेल लेकर उसमें पांच पत्ते नीम, पांच इलायची, नारियल से बनी मिठाई, आदि इन सारी सामग्री को कटोरी में डाल कर अपने हाथ में रख लें और 108 बार बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करते हुए सारी सामग्री को हालिका में दहन कर दें। बताये गए Kanya Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से जातक की समस्त समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

तुला राशि अनुसार होली के उपाय

क्रीम रंग के कपड़े में 7 चुटकी होलिका दहन की राख 7 कोड़ियां पीली धारी वाली बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। बताये गए Tula Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से जातक की धन संबधित परेशानी में अवश्य लाभ होगा।

इस राशि के जातक-जातिकाओं को अपने जीवन में व्यापारिक परेशानी, शारीरिक रूप से परेशानी, अकारण कार्य बाधा या पारिवारिक रूप से परेशानीओं को लेकर जूझना पड़ रहा हो तो इन्हें चाँदी की कटोरी में पांच छोटी चम्मच गाय के दूध की खीर लेकर उसमें पांच पत्ते शीशम के, गेंदा के पांच फूल आदि इन सारी सामग्रियों को अपने हाथ में रख कर भगवान शिव के षडाक्षरी मंत्र यानी ॐ नम: शिवाय का 108 बार जाप करके होलिका दहन के समय यह समस्त सामग्री अग्नि को समर्पित कर दें। बताये गए Tula Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से जातक के ऊपर दिए गए सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

वृश्चिक राशि अनुसार होली के उपाय

लाल कपड़े में 17 चुटकी होलिका दहन की राख 1 लाल मूंगा बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। बताये अनुसार Vrishchik Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से जातक की कारोबार सम्बंधित सारी समस्या का निवारण होगा।

इस राशि के जातक-जातिकाओं को अपने जीवन में कार्य में असफलता, व्यापार में परेशानी आदि परेशानी से जूझना पड़ रहा हो तो इन्हें तांबे की कटोरी में चमेली का तेल डालकर उसमें पांच साबूत लाल मिर्च, एक बुंदी का लड्डू, पांच गूलर के पत्ते आदि इन समस्त सामग्री को अपने हाथ में रखकर “ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा” मंत्र का 108 बार जाप करके इन सारी सामग्री को हालिका दहन की अग्नि को समर्पित कर दें। बताये अनुसार Vrishchik Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से जातक की ऊपर दी गई सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

धनु राशि अनुसार होली के उपाय

पीले कपड़े में 9 चुटकी होलिका दहन की राख एवं 11 पीली कोड़ियां बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। बताये गए Dhanu Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से जातक की कारोबार सम्बंधी कष्टों से छुटकारा मिल जाएगा।

इस राशि के जातक-जातिकाओं को अपने जीवन में व्यापारिक, अनावश्यक कार्य बाधा, शारीरिक या पारिवारिक संबधित समस्याओं से जूझना पड़ रहा हो तो एक पीतल की कटोरी में देसी गाय का थोड़ा सा घी, थोड़ा सा गुड़, पांच चुटकी चने की दाल, पांच आम के पत्ते डाल अपने हाथ में रख लें फिर बृहस्पति ग्रह गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करके इन समस्त सामग्रियों को होलिका दहन के समय अग्नि को समर्पित कर दें। बताये गए Dhanu Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से जातक की ऊपर दी गई सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

मकर राशि अनुसार होली के उपाय

नीले कपड़े में 11 चुटकी राख 11 छोटी लोहे की कील बांधकर घर या व्यापारिक संस्था के मुख्य द्वार पर लटका दें। बताये गए Makar Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से जातक की सारी व्यापारिक संबधित समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

इस राशि के जातक-जातिकाओं को अपने जीवन में व्यापारिक, कार्य बाधा, शारीरिक या पारिवारिक संबधित समस्याओं से जूझना पड़ रहा हो तो एक लोहे की कटोरी में सरसों का तेल थोड़ा सा लें, उसमें पांच चुटकी काली तिल, पांच बरगद के पत्ते, एक काला गुलाब जामुन मिठाई आदि लेकर इन समस्त सामग्रियों को अपने हाथ में लेकर “ॐ शं शनैश्चराय नम:” मंत्र का 108 बार जाप करके इस समस्त सामग्री को हालिका दहन के समय अग्नि में समर्पित कर दें। बताये गए Makar Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से जातक की ऊपर दी गई समस्त सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

कुम्भ राशि अनुसार होली के उपाय

काले कपड़े में 11 चुटकी होलिका दहन की राख 7 काजल की डिब्बी बांधकर कारोबारी प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर लटका दें। बताये गए Kumbh Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से व्यापार संबधित सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

इस राशि के जातक-जातिकाओं को अपने जीवन में व्यापारिक, अनावश्यक कार्य बाधा, शारीरिक या पारिवारिक संबधित समस्याओं से जूझना पड़ रहा हो तो एक स्टील की कटोरी में तिल का तेल, 108 दानें साबूत उड़द दाल के दानें, खेजड़ी (झण्डी) के पांच पत्ते या कदंब के पांच पत्ते, पांच काली मिर्च, कोई भी काले रंग की एक मिठाई आदि इन समस्त सामग्री को अपने हाथ में रख कर शनि ग्रह मंत्र की 108 बार जाप करके होलिका दहन के समय अग्नि को समर्पित कर दें। बताये गए Kumbh Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से ऊपर दिए गई समस्त समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

मीन राशि अनुसार होली के उपाय

पीले कपड़े में 7 चुटकी होलिका दहन की राख तांबे के 7 सिक्के और 11 कौड़ी बांधकर घर, दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर लटका दें। बताये गए  Meen Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से व्यापार संबधित सारी व्यावसायिक पीड़ाओं से छुटकारा मिलेगा।

इस राशि के जातक-जातिकाओं को अपने जीवन में व्यापारिक, अनावश्यक कार्य बाधा, शारीरिक या पारिवारिक संबधित समस्याओं से जूझना पड़ रहा हो तो कांसे की कटोरी में बादाम का तेल थोड़ा सा उसमें 108 जोड़े चने की दाल के, कोई भी थोड़ी सी पीली मिठाई, आम के पांच पत्ते, एक गांठ हल्दी आदि इन समस्त सामग्री को अपने हाथ में लेकर “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं गुरवे नम:” मंत्र का 108 बार जाप करके इन समस्त सामग्रियों को हालिका दहन के दिन अग्नि को समर्पित कर दें। बताये गए  Meen Rashi Anusar Holi Ke Free Upay को करने से ऊपर दी गई सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

संदर्भ: इस Rashi Anusar Holi Ke Free Upay इस बार होलिका दहन में राशि अनुसार क्या डालें 12 राशियों के 12 उपाय की पोस्ट में आपको हम होलिका दहन में अपनी राशि अनुसार बताये गये इन सामग्री को डालने से आपके जीवन में बताई जा रही समस्या से धीरे धीरे समाप्त होने लगती हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now