WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Magh Gupt Navratri 2024 कब से शुरू हो रहे हैं माघ गुप्त नवरात्रि 2024 और जानें स्थापना मुहूर्त

Magh Gupt Navratri 2024 कब से शुरू हो रहे हैं माघ गुप्त नवरात्रि 2024 और जानें स्थापना मुहूर्त : हमारे हिन्दू धर्म में नवरात्र में मां दुर्गा जी की साधना के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण समय माना जाता हैं। नवरात्र के समय साधक विभिन्न तंत्र विद्याएं सीखने के लिए मां भगवती की विशेष रूप से पूजा अर्चना करते हैं। तंत्र साधना आदि करने के लिए गुप्त नवरात्र बेहद विशेष माने जाते हैं। गुप्त नवरात्र वर्ष में आषाढ़ और माघ मास की शुक्ल पक्ष में आते हैं। वैसे इन इस नवरात्रि के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है।

माघ गुप्त नवरात्रि स्थापना मुहूर्त

गुप्त नवरात्र माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, वार शनिवार, दिनांक 10 फरवरी, 2024 को आरम्भ हो रहे है, इस दिन Magh Gupt Navratri 2024 स्थापना मुहूर्त सुबह 08:34 से सुबह 09:56 तक शुभ चोघडिया व दोपहर 12:42 से सांय 04:48 तक चर, लाभ, अमृत चोघडिया में स्थापना कर सकते हो।

माघ गुप्त नवरात्रि स्थापना 2024 की तिथियां

10 फरवरी 2024, वार शनिवार: Magh Gupt Navratri 2024 की प्रथम तिथि को देवी के शैलपुत्री रूप का पूजन किया जाता है।

11 फरवरी 2024, वार रविवार: माघ गुप्त नवरात्रि की द्वितीया तिथि को देवी ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की जाती है।

12 फरवरी 2024, वार सोमवार: Magh Gupt Navratri 2024 की तृतीया तिथि को देवी दुर्गा के चंद्रघंटा रूप की आराधना की जाती है।

13 फरवरी 2024, वार मंगलवार: माघ गुप्त नवरात्रि की चतुर्थी तिथि को मां भगवती के देवी कूष्मांडा रूप की उपासना की जाती है।

14 फरवरी 2024, वार बुधवार: Magh Gupt Navratri 2024 की पंचमी तिथि को भगवान कार्तिकेय की माता स्कंदमाता रूप की पूजा की जाती है।

15 फरवरी 2024, वार गुरुवार: माघ गुप्त नवरात्रि की षष्ठी तिथि को मां कात्यायनी की पूजा की जाती है।

16 फरवरी 2024, वार शुक्रवार: Magh Gupt Navratri 2024 की सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि रूप की पूजा की जाती है।

17 फरवरी 2024, वार शनिवार: माघ गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां महागौरी रूप की पूजा की जाती है। इस दिन बहुत से लोग कन्या पूजन भी कर देते है।

18 फरवरी 2024, वार रविवार: Magh Gupt Navratri 2024 की नवमी तिथि को देवी सिद्धदात्री रूप की पूजा की जाती है। सिद्धिदात्री की पूजा से नवरात्र में नवदुर्गा पूजा का अनुष्ठान और पूजा पूर्ण हो जाती है।

माघ गुप्त नवरात्रि साधना

Magh Gupt Navratri 2024 के दौरान कई साधक महाविद्या (तंत्र साधना) के लिए मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा व साधना करते हैं। यह सारी साधना करने की विधि आप इस वेबसाइट में पढ़ सकते हो।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now