WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jaya Ekadashi 2024 Date जया एकादशी 2024 कब है? जानें इसका शुभ मुहूर्त, सामग्री लिस्ट, पूजाविधि, मंत्र और आरती

Jaya Ekadashi 2024 Date जया एकादशी 2024 कब है? जानें इसका शुभ मुहूर्त, सामग्री लिस्ट, पूजाविधि, मंत्र और आरती : हम यहां आपको इस वर्ष जया एकादशी कब मनाई जायेगी, और इसका शुभ मुहूर्त क्या हैं इसके बारे में हम आपको विस्तार से नीचे बताने जा रहे हैं।

हमारे हिन्दू धर्म की धार्मिक मान्यता के अनुसार जया एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णुजी की विधिवत रूप से पूजा करने से और व्रत रखने से जातक को मनुष्य एवं ब्रह्म हत्यादि पापों से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त होता है तथा Jaya Ekadashi 2024 व्रत के प्रभाव से जातक समस्त भूत, पिशाच आदि योनियों से मुक्ति मिल जाती है। और मृत्यु होंकर हजार वर्ष तक स्वर्ग में वास करता हैं।

कब आती हैं? जया एकादशी

हमारे हिन्दू धर्म के अनुसार हर वर्ष माघ महीने में शुक्ल पक्ष में एकादशी तिथि को “जया एकादशी” मनाई जाती है।

जया एकादशी 2024 में कब हैं?

पंचांग के अनुसार इस वर्ष Jaya Ekadashi 2024 में 20 फरवरी, वार मंगलवार के दिन मनाई जायेगी।

हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि का आरंभ 19 फरवरी 2024 के दिन सुबह 8 बजकर 49 मिनट से लेकर 20 फरवरी 2024 को सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। इसलिए उदयातिथि 20 फरवरी 2024 में होने के कारण इस बार 20 फरवरी 2024 में Jaya Ekadashi का व्रत रखा जाएगा।

जया एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त

Jaya Ekadashi 2024 के दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 9:47 मिनट से लेकर दोपहर 2:02 बजे तक रहेगा, इस समय अन्तराल में आप जया एकादशी व्रत पूजा विधि कर सकते है।

जया एकादशी व्रत पारण का समय

इस वर्ष में Jaya Ekadashi व्रत के पारण का शुभ मुहूर्त 21 फरवरी 2024, वार बुधवार को सुबह 6:57 मिनट से सुबह 9:11 मिनट तक रहेगा।

जया एकादशी पूजा मंत्र

जया एकादशी के दिन “ॐ नमोः नारायणाय नमः।” और “ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः।” मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा आप Jaya Ekadashi के दिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना भी शुभ माना जाता हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now