WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mauni Amavasya Ke Free Upay मौनी अमावस्या पर करें ये विशेष उपाय, मिलेगा आपको मनचाहा फल

Mauni Amavasya Ke Free Upay मौनी अमावस्या पर करें ये विशेष उपाय, मिलेगा आपको मनचाहा फल : माघ मास में आने वाली अमावस्या “मौनी अमावस्या” के नाम से जानी जाती है। “मौनी अमावस्या” का बड़ा महत्व माना जाता है। इस दिन मौन व्रत धारण करना चाहिए। इस दिन मौन धारण करते हुए सूर्य उदय से पहले स्नान करना लाभकारी रहता है। इस दिन धार्मिक स्थल पर जाकर स्नान करने से पुण्य मिलता है। ऐसा माना जाता है की इस दिन संगम पर देव व देवता स्नान करने आते है।

इसलिए इस दिन गंगा स्नान करने के लिए कहा जाता है। यह मास भी कार्तिक मास के सामान पुण्य मास कहलाता है। हम यंहा आपको मौनी अमावस्या के फ्री उपाय बताने जा रहे हैं। जिन्हें करने से आपके जीवन में चल रही कुछ समस्या का निवारण हमारे द्वारा बताये गये सरल उपाय से हो जायेगा। बताये गये मौनी अमावस्या के उपाय व टोटके को आपको मौनी अमावस्या वाले दिन आस्था व विश्वास के साथ करने हैं।

पितृ दोष दूर करने के मौनी अमावस्या के फ्री उपाय

१. हिन्दू धर्म में सब तिथि के अलग अलग देवता होते है उसी तरह अमावस्या तिथि को पितृ की तिथि माना जाता है। पितृ दोष की शांति के लिए बताये जा रहे Mauni Amavasya Ke Free Upay को आप अपने घर में सुबह जल्दी उठ कर नित्य कर्म से निवृत होकर खीर व 2 रोटी बनाये उसके बाद सुलगते हुए उपले लेकर उस पर शुद्द घी डालकर अग्नि लगाये।

फिर खीर का भोग थोड़ी सी रोटी का टुकड़ा लेकर अपने पितरों को याद करते हुए लगाये। व शुद्ध जल साथ में लेकर जल को हाथ में लेकर अग्नि में थोड़े से पितरों को याद करते हुए छिड़े लगाये। उसके बाद इस खीर को व रोटी को गाय को खिला दें। उसके बाद घर के सदस्य भोजन करें। ऐसा करने से पितृ खुश होते है। यदि आप खीर नही बना सकते तो गुड़ का भी भोग लगा सकते है।

२. मौनी अमावस्या वाले दिन जातक को शाम के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलना चाहिए।

परेशानी को दूर करने के मौनी अमावस्या के फ्री उपाय

मौनी अमावस्या वाले दिन वाले दिन स्नान कर बाद आटे की छोटी छोटी गोलियां बनाये उसमे राम नाम लिखकर पर्ची आटे की बनी गोलियां में डाल दें, उसके बाद अपने समीप स्थित किसी तालाब व नदी में जाकर अपने इष्ट देव को याद करते हुए उन आटे की बनी गोलियों को मछलियों को खिला दें। बताये गए इस Mauni Amavasya Ke Free Upay को करने से जातक के जीवन में चल रही छोटी छोटी समस्या समाप्त हो जाएगी।

मनोकामना पूर्ति के मौनी अमावस्या के फ्री उपाय

मौनी अमावस्या वाले दिन अपने समर्थ के अनुसार आटे को थोडा सा सेक कर उसमे शक्कर मिलकर चीटियों को डालें जल्दी सुबह Mauni Amavasya Ke Free Upay के अनुसार ऐसा करने से आपके द्वारा किये गये जाने अनजाने पाप समाप्त हो जायेगे। व आपकी मनोकामनाए पूर्ण होगी।

लक्ष्मी प्राप्ति के मौनी अमावस्या के फ्री उपाय

मौनी अमावस्या वाले दिन संध्या के समय आप अपने घर के ईशान कोण यानि पूर्व व् उत्तर के बीच की दिशा में गाय के घी का दीपक जलाइए। उसमे रुई की बत्ती की जगह मोली का प्रयोग करें व दीये में थोडा सा केसर भी डाल दें। बताये गए इस Mauni Amavasya Ke Free Upay को करने से आपके घर पर सदेव माँ लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी। व आपकी आर्थिक स्थिति सही हो जाएगी।

व्यापार वृद्धि के मौनी अमावस्या के फ्री उपाय

मौनी अमावस्या के दिन श्री हनुमान जी के मंदिर में जाकर श्री हनुमान जी को चोला चढ़ाना चाहिए व मीठा पान भी अर्पण करें उसके बाद वही पर बैठकर “श्री हनुमान चालीसा” व “सुन्दरकाण्ड” का पाठ करें। यदि आप सुन्दरकाण्ड नही कर सकते तो “श्री हनुमान चालीसा” कर लें। Mauni Amavasya Ke Free Upay के अनुसार ऐसा करने से आपकी सब मनोकनाएं पूर्ण होगी और आपके जीवन में आ रही समस्या से निजात मिल जायेगा व आपका व्यापार में वृद्धि होगी।

धन लाभ व धन प्राप्ति के मौनी अमावस्या के फ्री उपाय

मौनी अमावस्या वाली रात में करीब 10 बजे के बाद आप नहा धोकर नए पीले रंग के कपडे पहन कर या साफ़ कपडे पहन कर पश्चिम दिशा की और मुंह करके ऊन या कुश के आसन पर बैठ जाये। उसके बाद अपने सामने चोकी लेकर उस पर कासें का बरतन लेकर उस पर केसर का स्वस्तिक या ॐ बनाकर श्री महालक्ष्मी यंत्र की स्थापना करें। व दक्षिणावर्ती शंख लें।

उसके बाद केसर से रंगे चावल को दक्षिणावर्ती शंख में डालें। व घी का दीपक जलाकर दिए गये मंत्र का जाप स्फटिक या कमलगट्टे की माला से 11 बार जाप करें। ऐसा के बाद पूजन सामग्री को बहते हुए जल में विसर्जित कर दें। इस Mauni Amavasya Ke Free Upay से आपको श्री माँ लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति होगी।

मंत्र : सिद्धि बुद्धि प्रदे देवि मुक्ति भुक्ति प्रदायिनी। मंत्र पुते सदा देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते।।

कालसर्प दोष के मौनी अमावस्या के फ्री उपाय

१. जिन भी जातक के कालसर्प दोष है वह जातक मौनी अमावस्या वाले दिन जल्दी उठकर नित्य कर्म से निवृत होकर स्नान करके साफ़ कपडे पहन लें।

२. चांदी से बने हुए नाग व नागिन की पूजा करें व सफ़ेद फ़ुल के साथ बहते हुए जल में बहा दें। ऐसा करने से जातक के जीवन में कालसर्प के कारण हो रही परेशानी से निजात मिल जायेगा।

३. कालसर्प वाले जातक को इस दिन “लघु रुद्र” का पाठ करना चाहिए यदि आप नही कर सकते तो आप किसी पंडित जी से करा सकते हो।

४. कालसर्प दोष के जातक को गरीबों को दान देना चाहिए।

५. कालसर्प दोष के जातक को “नवनाग स्तोत्र” का पाठ करना चाहिए।

६. कालसर्प दोष के जातक को मौनी अमावस्या पर सुबह नहाने के बाद अपने घर के पास के शिव जी के मंदिर जाकर शिवलिंग पर तांबे के बने नाग व् नागिन को श्रदा के साथ चढ़ाये। और वही मंदिर में बैठकर “महामृत्युंजय मंत्र” का जाप करें। ऐसा करने से जातक के कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

७. यदि कालसर्प दोष के जातक मौनी अमावस्या के दिन बहते हुए जल में सफेद रंग के फूल, बताशे, कच्चा दूध, सफेद कपड़ा, चावल आदि प्रवाहित करने से कालसर्प दोष में शांति मिलती है।

८. मौनी अमावस्या वाले दिन कालसर्प यंत्र की स्थापना करके उसकी पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now