WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maa Shailputri Aarti नवरात्रि के पहले दिन जरूर पढ़ें शैलपुत्री आरती शैलपुत्री मां बैल पर सवार, करें देवता जय जयकार

Maa Shailputri Aarti नवरात्रि के पहले दिन जरूर पढ़ें शैलपुत्री आरती शैलपुत्री मां बैल पर सवार, करें देवता जय जयकार : नवरात्रों की शुरुआत माँ दुर्गा के प्रथम रूप “माँ शैलपुत्री” की उपासना के साथ होती है। शैलराज हिमालय की पुत्री के रूप में जन्मी माँ दुर्गा के इस रूप का नाम शैलपुत्री है। नवरात्रि  पूजन के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ इनकी ही पूजा और उपासना की जाती है। माता शैलपुत्री का वाहन वृषभ है, पार्वती और हेमवती इन्हीं के नाम हैं।

Maa Shailputri Aarti नवरात्रि के पहले दिन जरूर पढ़ें शैलपुत्री आरती शैलपुत्री मां बैल पर सवार, करें देवता जय जयकार

माँ शैलपुत्री की आरती

शैलपुत्री मां बैल असवार। करें देवता जय जयकार।

शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।

पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।

ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।

सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।

उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।

घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।

श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।

जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।

मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।

संदर्भ: इस Maa Shailputri Aarti नवरात्रि के पहले दिन जरूर पढ़ें शैलपुत्री आरती शैलपुत्री मां बैल पर सवार, करें देवता जय जयकार की पोस्ट में आपको मां शैलपुत्री देवी की आरती के बारे में बताया जा रहा हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now