WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Amalaki Ekadashi 2024 Date आमलकी एकादशी 2024 कब है? जानें इसका शुभ मुहूर्त, सामग्री लिस्ट, पूजाविधि, मंत्र और आरती

Amalaki Ekadashi 2024 Date आमलकी एकादशी 2024 कब है? जानें इसका शुभ मुहूर्त, सामग्री लिस्ट, पूजाविधि, मंत्र और आरती : हम यहां आपको इस वर्ष आमलकी एकादशी कब मनाई जायेगी, और इसका शुभ मुहूर्त क्या हैं इसके बारे में हम आपको विस्तार से नीचे बताने जा रहे हैं।

हमारे हिन्दू धर्म की धार्मिक मान्यता के अनुसार आमलकी एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णुजी के साथ आवंले के वृक्ष की विधिवत रूप से पूजा करने से और व्रत करने से मनुष्य को सौ गायों को दान जितना पुण्य की प्राप्ति के साथ मनुष्य के सभी पापों का नाश होता है तथा मनुष्य के सभी कार्य पूर्ण होते है। तथा Amalaki Ekadashi 2024 व्रत के प्रभाव से मनुष्य को मृत्यु के बाद विष्णुलोक की प्राप्ति होती हैं।

Amalaki Ekadashi 2024 Date आमलकी एकादशी 2024 कब है? जानें इसका शुभ मुहूर्त, सामग्री लिस्ट, पूजाविधि, मंत्र और आरती

कब आती हैं? आमलकी एकादशी

हमारे हिन्दू धर्म के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष में एकादशी तिथि को “आमलकी एकादशी” मनाई जाती है।

आमलकी एकादशी 2024 में कब हैं?

पंचांग के अनुसार इस वर्ष Amalaki Ekadashi 2024 में 20 मार्च, वार बुधवार के दिन मनाई जायेगी।

आमला एकादशी तिथि प्रारम्भ: रात 12 बजकर 23 मिनट से (19 मार्च 2024 से)

आमला एकादशी तिथि समाप्त: रात 2 बजकर 23 मिनट से (20 मार्च 2024 तक)

पारण का समय (व्रत तोड़ने का समय): दोपहर 01 बजकर 40 मिनट से सांय 04 बजकर 06 मिनट तक (21 मार्च 2024 को)

द्वादशी तिथि समापन का समय: सुबह 4 बजकर 44 मिनट बजे तक ( 22 मार्च 2024 को)

हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि का आरंभ 10 मार्च, वार मंगलवार की रात्रि को 12 बजकर 22 मिनट से लेकर 20 मार्च 2024 की रात्रि 02 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। इसलिए उदयातिथि 20 मार्च 2024 में होने के कारण इस बार 20 मार्च 2024 में Amalaki Ekadashi का व्रत रखा जाएगा।

आमलकी एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त

Amalaki Ekadashi 2024 के दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त सूर्योदय से सुबह 9:34 मिनट बजे तक, सुबह 11:05 मिनट से दोपहर 12:33 मिनट तक और दोपहर 03:34 मिनट से सांय 06:32 मिनट तक रहेगा, इस समय अन्तराल में आप आमलकी एकादशी व्रत पूजा विधि कर सकते है।

आमलकी एकादशी व्रत पारण का समय

इस वर्ष में Amalaki Ekadashi व्रत के पारण का शुभ मुहूर्त 21 मार्च 2024, वार गुरुवार को दोपहर 01:40 मिनट से सांय 04:06 मिनट तक रहेगा।

आमलकी एकादशी व्रत के समापन की क्रिया को पारण कहा जाता है और इसे व्रत के अगले दिन यानि द्वादशी तिथि में सूर्योदय के पश्चात किया जाता है। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के समाप्त होने से पहले अवश्य हो जाना चाहिए। किन्तु यदि द्वादशी तिथि सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो जाए तब भी इस व्रत का पारण सूर्योदय के पश्चात ही करना चाहिए।

सभी श्रद्धालुओं के लिए यह जान लेना आवश्यक है कि एकादशी व्रत का पारण द्वादशी के भीतर ना होने से इसे पाप तुल्य समझा जाता है। किन्तु यह भी जान लें कि द्वादशी तिथि की पहली एक-चौथाई तिथि, हरी वासर के समाप्त होने के बाद ही पारण करना चाहिए।

व्रत तोड़ने के लिए सबसे उपयुक्त समय: प्रातः काल

किस समय व्रत ना तोड़े: मध्यान्ह (दोपहर)

तिथियों के हेर-फेर में कभी-कभी आमलकी एकादशी व्रत निरंतर दो दिन हो जाता है। ऐसे में पहले दिन एकादशी व्रत रखना चाहिए। किन्तु दूसरें दिन यानि दूजी एकादशी के दिन सन्यासियों, विधवाओं और मोक्ष प्राप्ति की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं को व्रत रखना चाहिए। जब भी एकादशी व्रत दो दिन होता है, तब दूजी एकादशी और वैष्णव एकादशी एक ही दिन होती हैं। इच्छानुसार भगवान विष्णु के परम भक्तजन दोनों दिन भी व्रत रख सकते हैं।

आमलकी एकादशी पूजा मंत्र

आमलकी एकादशी के दिन “ॐ नमोः नारायणाय नमः।” और “ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः।” मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा आप Amalaki Ekadashi के दिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना भी शुभ माना जाता हैं।

संदर्भ: इस Amalaki Ekadashi 2024 Date आमलकी एकादशी 2024 कब है? जानें इसका शुभ मुहूर्त, सामग्री लिस्ट, पूजाविधि, मंत्र और आरती की पोस्ट में आपको आमलकी एकादशी व्रत तिथि और शुभ पूजा मुहूर्त के बारे में सटीक जानकारी के बारे में जान सकते हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now